1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. छाती में जमा हुआ है कफ, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, साफ हो जाएगा बलगम

छाती में जमा हुआ है कफ, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, साफ हो जाएगा बलगम

How to clear phlegm: सर्दियों के मौसम में अगर छाती में कफ जमा हो जाए, तो बहुत दिक्कत महसूस होती है। आइए कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कफ से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कफ से कैसे छुटकारा पाएं?

अगर आप छाती में जमे हुए कफ को बाहर निकालने के लिए दवाइयों का या फिर सिरप का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पुराने जमाने से सर्दी, खांसी, जुकाम और बलगम जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भाप लेने की और गरारे करने की सलाह दी जाती है। आइए ऐसे ही कुछ और असरदार नेचुरल उपायों के बारे में जानते हैं।

अदरक और शहद- एक स्पून शहद में थोड़ी सी कद्दूकस की हुई अदरक को मिला लीजिए। कफ से छुटकारा पाने के लिए इस मिश्रण को खाएं। अगर आप इस तरह से नहीं खा पा रहे हैं, तो आप इस मिश्रण को गर्म पानी में मिक्स करके पी भी सकते हैं। अदरक और शहद में मौजूद तमाम पोषक तत्व छाती में जमा हुए कफ को शरीर से बाहर निकालने में असरदार साबित हो सकते हैं।

पिएं काली मिर्च और हल्दी वाला दूध- एक गिलास दूध को गर्म कर लीजिए। अब दूध में एक स्पून हल्दी पाउडर और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिला लीजिए। कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है। सर्दियों के मौसम में औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी और काली मिर्च वाला दूध आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।

शहद और काली मिर्च- शहद और काली मिर्च, दोनों में ही पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सबसे पहले एक स्पून शहद निकालिए। अब शहद में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लीजिए। औषधीय गुणों से भरपूर इस मिश्रण का सेवन करना गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमाने के बाद भी छाती में जमा कफ बाहर नहीं निकल पाया, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News