A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में बार-बार हो जाती है जलन, गैस और एसिडिटी, तो दही में इन चीजों को मिक्स कर खाएं

पेट में बार-बार हो जाती है जलन, गैस और एसिडिटी, तो दही में इन चीजों को मिक्स कर खाएं

क्या आपको भी अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको दही को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

पेट के लिए फायदेमंद दही- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पेट के लिए फायदेमंद दही

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप भी दादी-नानी के इस कमाल के घरेलू नुस्खे को ट्राई करके देख सकते हैं। पुराने जमाने से ही दही को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आपने दही को सही तरीके से अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लिया, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

कैसे करें दही का सेवन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही, अजवाइन और काले नमक को एक साथ कंज्यूम कर आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। एक कटोरी में दही निकाल लीजिए और फिर इसमें एक स्पून अजवाइन और थोड़ा सा काला नमक एड कर मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप अजवाइन को भून सकते हैं।

खाली पेट करें कंज्यूम

पेट दर्द, गैस, एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट इस तरह से दही का सेवन कर सकते हैं। दही, अजवाइन और काले नमक को एक साथ कंज्यूम करने के महज थोड़ी ही देर के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। इस तरह से दही का सेवन कर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस तरह से दही को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी दही का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर सही तरीके से और सही मात्रा में दही का सेवन कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News