A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खर्राटे की समस्या से पाना है छुटकारा, तो पिएं दालचीनी-अदरक-इलायची वाली चाय, मिलेंगे कई फायदे

खर्राटे की समस्या से पाना है छुटकारा, तो पिएं दालचीनी-अदरक-इलायची वाली चाय, मिलेंगे कई फायदे

Cinnamon ginger cardamom tea benefits: दालचीनी, अदरक और इलायची वाली चाय आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे...

खर्राटे के लिए घरेलू उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK खर्राटे के लिए घरेलू उपाय

क्या आप भी खर्राटे लेते हैं और इस प्रॉब्लम को अलविदा कहना चाहते हैं? अगर हां, तो दादी-नानी का एक घरेलू नुस्खा सेहत से जुड़ी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको महज 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी। किचन में रखी दालचीनी, अदरक और इलायची में मौजूद तमाम पोषक तत्व न केवल खर्राटे से छुटकारा दिलाने में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

कैसे बनाएं चाय- सबसे पहले एक पैन में पानी को अच्छी तरह से खौला लीजिए। अब खौलते हुए पानी में दालचीनी डालिए। इसके बाद बॉइल्ड वॉटर में अदरक को कद्दूकस कर लीजिए। अब आपको आखिर में इस पानी में इलायची को कूटकर एड कर लेना है। चाय को अच्छी तरह से खौला लीजिए और फिर छान लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में इस चाय को पीने की सलाह दी जाती है।

दूर हो जाएगी खर्राटे की समस्या- दालचीनी ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने में मददगार साबित हो सकती है। अदरक में मौजूद तत्व गले के कफ को सुखाने का काम कर सकते हैं। इलायची खाने को डाइजेस्ट करने में और गले के भारीपन को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। कुल मिलाकर दालचीनी, अदरक और इलायची का मिश्रण नेचुरली स्नोरिंग प्रॉब्लम को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है।

गौर करने वाली बात- दालचीनी, अदरक और इलायची वाली चाय सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इस चाय का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर इस चाय को रेगुलरली पीने के बाद भी खर्राटे की समस्या लगातार बनी रहे, तो हो सकता है कि आपको स्लीप एप्निया हो। इसलिए आपको समय रहते डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News