A
Hindi News हेल्थ नींबू पानी/शिकंजी पीते-पीते भर गया है मन, तो इस ठंडे शरबत की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें

नींबू पानी/शिकंजी पीते-पीते भर गया है मन, तो इस ठंडे शरबत की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें

क्या आपने कभी कच्ची कैरी का शरबत पिया है? अगर नहीं, तो इस बार गर्मियों में आपको इस बेहद टेस्टी और हेल्दी रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

कच्ची कैरी का शरबत- India TV Hindi Image Source : SOCIAL कच्ची कैरी का शरबत

गर्मियों में अक्सर लोग अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। कुछ लोग नींबू पानी-शिकंजी पीते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को गन्ने का जूस पीना पसंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी घर पर कच्ची कैरी का शरबत बनाया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्ची कैरी का शरबत आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है।

पहला स्टेप- कच्ची कैरी का शरबत बनाने के लिए आपको बारीक कटे हुए कच्चे आम, काले नमक, सब्जा, चीनी, ठंडा पानी और पुदीने की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आप कच्चे आम के छिलके के टुकड़े को भी यूज कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले कच्चे आम को और थोड़े से पानी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब मिक्सर में ठंडा पानी एड कर इस मिक्सचर को छान लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको इस मिक्सचर में काला नमक, चीनी और बर्फ के टुकड़े एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लेना है।

चौथा स्टेप- इस मिक्सचर को फिर से एक गिलास में छान लीजिए। अब इस शरबत में हाफ स्पून सब्जा भी एड कर लीजिए। 

पांचवां स्टेप- शरबत के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप पुदीने के पत्तों को भी मिक्स कर सकते हैं।

अब आप कच्ची कैरी के इस शरबत को सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में कच्ची कैरी के शरबत की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें। इस शरबत को पीने के बाद न केवल आपके शरीर को ठंडक मिलेगा बल्कि गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा। कच्ची कैरी के शरबत का खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। गर्मियों के मौसम में ये शरबत एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

 

Latest Health News