A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल की धड़कनों पर न मंडराए खतरा, इसके लिए किन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करने से बचना चाहिए?

दिल की धड़कनों पर न मंडराए खतरा, इसके लिए किन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करने से बचना चाहिए?

Reduce Threat To Heart: दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल करने से परहेज करना चाहिए। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं...

कैसे कम करें दिल की बीमारियों का खतरा?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कैसे कम करें दिल की बीमारियों का खतरा?

आपका हेल्दी या फिर अनहेल्दी डाइट प्लान आपके दिल की सेहत को अच्छी या फिर बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स हेल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। खाने-पीने की कुछ चीजें आपकी हार्ट हेल्थ को डैमेज कर सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें समय रहते या तो अपने डाइट प्लान से बाहर निकाल देना चाहिए या फिर उनके सेवन को लिमिटेड कर देना चाहिए।

किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी- फ्राइड फूड्स से लेकर ट्रांस फैट्स तक, रेड मीट से लेकर शुगरी डेजर्ट्स तक, खाने की ये चीजें हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। कहीं आप ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन तो नहीं करते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए कम मात्रा में ही नमक को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।

शुगर और रिफाइंड कार्ब्स- ज्यादा शुगरी फूड्स या फिर रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड्स, दिल की धड़कनों के लिए घातक साबित हो सकते हैं। रिफाइंड कार्ब्स में मैदा, बेकरी प्रोडक्ट्स, पैकेज्ड स्नैक्स जैसी चीजें शामिल होती हैं। बहुत ज्यादा क्रेविंग होने पर कभी-कभी शुगरी फूड आइटम्स को कम मात्रा में कंज्यूम कर सकते हैं। अगर आप रेगुलरली शुगरी फूड्स या फिर रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड्स को कंज्यूम करते हैं, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड और सॉल्टी फूड्स भी नुकसानदायक- प्रोसेस्ड और सॉल्टी फूड्स को डाइट प्लान में शामिल करते रहना, न केवल दिल के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं। अगर आप वाकई में अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो घर का सादा खाना खाइए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाहर का तला और भुना खाना आपकी सेहत को चौतरफा नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News