1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर समय तनाव में रहते हैं आप, तो ट्राई करें ब्रेन को डिटॉक्स करने का जापानी तरीका

हर समय तनाव में रहते हैं आप, तो ट्राई करें ब्रेन को डिटॉक्स करने का जापानी तरीका

क्या आप भी छोटी-छोटी बातों का बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं? अगर हां, तो आपको अपने दिमाग को डिटॉक्स करने के लिए कुछ तरीकों को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

दिमाग को डिटॉक्स कैसे करें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दिमाग को डिटॉक्स कैसे करें?

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में जब दिमाग को बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पाता है, तब मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि अगर आपने समय रहते अपने स्ट्रेस को मैनेज करना नहीं सीखा, तो आप एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं? आइए जापान में फॉलो किए जाने वाले कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं, जो आपके ब्रेन को डिटॉक्स करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

फॉरेस्ट बादिंग

फॉरेस्ट बादिंग यानी प्रकृति के बीच में जाकर आप अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं। किसी भी पार्क में महज वॉक करने से आप अपने तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सुबह-सुबह नेचर के बीच कुछ पल बिताएं और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। फॉरेस्ट बादिंग मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

काइजेन

इस शब्द का मतलब है अपने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे सुधार करना जिससे आप अपने तनाव को कम कर पाएं। 15 मिनट जल्दी उठना, एक गिलास ज्यादा पानी पीना, वॉक करना, इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव आपकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए आप योग की मदद भी ले सकते हैं।

जेन मेडिटेशन

मेंटल पीस के लिए आप जेन मेडिटेशन तकनीक की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों को हल्का सा बंद कर लीजिए। अब आपको सिर्फ और सिर्फ अपनी सांसों पर फोकस करने की कोशिश करनी है। 10-15 मिनट किसी भी शांत जगह पर बैठकर ब्रीदिंग पर फोकस करें और जब आप अपनी आंखें खोलेंगे तो आपको बहुत ज्यादा रिलैक्स्ड महसूस होगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News