A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रिसर्च में हुआ खुलासा, किस-किस कैंसर का खतरा हो सकता है कम, अगर अपना ली वेजिटेरियन डाइट

रिसर्च में हुआ खुलासा, किस-किस कैंसर का खतरा हो सकता है कम, अगर अपना ली वेजिटेरियन डाइट

Research related to vegetarian diet: क्या आप जानते हैं कि अगर आप वेजिटेरियन डाइट प्लान को फॉलो करना शुरू करते हैं, तो आप 5 टाइप के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं?

रिसर्च में हुआ खुलासा- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रिसर्च में हुआ खुलासा

जिस तरह हेल्दी या फिर अनहेल्दी लाइफस्टाइल कैंसर के खतरे को कम कर सकता है या फिर बढ़ा सकता है, ठीक उसी तरह से डाइट प्लान की वजह से भी कैंसर के होने की संभावना पर असर पड़ सकता है। हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च के बारे में जानकर आप भी शायद हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि इस रिसर्च के मुताबिक, वेजिटेरियन खाने-पीने की चीजों से 5 टाइप के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

क्या कहती है रिसर्च- रिसर्च के मुताबिक खान-पान और कैंसर का आपस में एक गहरा नाता है। आपका डाइट प्लान आपकी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। इस स्टडी के मुताबिक जो लोग मांस से परहेज करते हैं, उनमें कैंसर के कई प्रकारों का खतरा काफी कम हो जाता है। अगर आप कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल के साथ-साथ अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देना चाहिए।

कम होगा कैंसर का खतरा- अब आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वेजिटेरियन डाइट प्लान को फॉलो करने से किस-किस कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिसर्च के मुताबिक ब्लड कैंसर का खतरा 31% कम, किडनी कैंसर का खतरा 28% कम, पैंक्रियाज कैंसर का खतरा 21% कम, प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 12% कम और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 9% कम हो सकता है। दरअसल, जो लोग वेजिटेरियन डाइट प्लान फॉलो करते हैं, उनकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रिसर्च में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और ताइवान के 18 लाख से ज्यादा लोगों के डेटा को कलेक्ट किया गया। लगभग 16 साल तक गहराई से इस मुद्दे पर रिसर्च की गई। इस स्टडी में मीट खाने वालों से लेकर फिश खाने वाले, वेजिटेरियन और वीगन लोगों को शामिल किया गया था।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News