1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक चम्मच शहद रोजाना, सेहत के लिए साबित हो सकता है खजाना, जान लीजिए जबरदस्त फायदे

एक चम्मच शहद रोजाना, सेहत के लिए साबित हो सकता है खजाना, जान लीजिए जबरदस्त फायदे

Honey Health Benefits: शहद में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आइए हर रोज एक चम्मच शहद का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सेहत के लिए वरदान शहद- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY सेहत के लिए वरदान शहद

दादी-नानी के जमाने से शहद का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है। शहद आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। अगर आप हर रोज एक चम्मच शहद खाना शुरू कर देंगे, तो आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

पेट की सेहत के लिए फायदेमंद- शहद आपकी गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। क्या आपको अक्सर कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए भी शहद का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

मजबूत बनाए हार्ट हेल्थ- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए शहद को कंज्यूम किया जा सकता है। इसका मतलब ये है कि अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो शहद का सेवन कर सकते हैं। हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने के लिए भी शहद को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा शहद में मौजूद तत्व उर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

खांसी-जुकाम से मिल सकती है राहत- खांसी, जुकाम और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए शहद को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। अगर आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं, तो शहद खाना शुरू कर दीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शहद इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर शहद आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News