1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड प्रेशर की समस्या ने किया परेशान, तो डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये सुपरफूड्स

ब्लड प्रेशर की समस्या ने किया परेशान, तो डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये सुपरफूड्स

क्या आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ फूड आइटम्स को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

दिल की सेहत को कैसे मजबूत बनाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दिल की सेहत को कैसे मजबूत बनाएं?

क्या आप जानते हैं कि अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो आप दिल से जुड़ी गंभीर और खतरनाक बीमारी का शिकार भी बन सकते हैं? तनाव, मोटापा, खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे फैक्टर्स हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का मुख्य कारण बन सकते हैं। आइए कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो हाई बीपी की समस्या पर काबू पाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होंगे ये फल

केला हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा तरबूज और अनार जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फल भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आप स्ट्रॉबेरी और संतरे को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इन फलों को सही मात्रा में कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

डाइट प्लान में शामिल करें ये सब्जियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे मरीजों को अक्सर पालक खाने की सलाह भी दी जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर टमाटर भी इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

गौर करने वाली बात

दलिया, पोहा और दही जैसे फूड आइटम्स भी बीपी की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपका बीपी अक्सर हाई रहता है, तो आप लहसुन का सेवन करके भी देख सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या की चपेट में आने से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को सुधारने की जरूरत है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News