A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. होली पर रखें कुछ बातों का खास ख्याल, नहीं बिगड़ेगी आपकी सेहत, स्वामी रामदेव ने बताए रामबाण तरीके

होली पर रखें कुछ बातों का खास ख्याल, नहीं बिगड़ेगी आपकी सेहत, स्वामी रामदेव ने बताए रामबाण तरीके

How to take care on Holi: होली के दिन अगर आपने कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया, तो न केवल आपकी त्वचा और आपके बाल बल्कि आपकी सेहत भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं कि आपको अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए।

सेहत को मजबूत कैसे बनाएं?- India TV Hindi
Image Source : PTI सेहत को मजबूत कैसे बनाएं?

उमंग से भरे होली के त्यौहार में, बुरा मानने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। खुश रहिए और खुशियां बांटिए क्योंकि होली का मजा रंगों में है, साथ मिलकर मस्ती करने में है। लेकिन होली की मस्ती के बीच इतना ध्यान रखना जरूरी है कि आप जो गुलाल उड़ाएं, वो केमिकल वाला न हो, दूसरों के लिए मुसीबत न बने, आंख-कान-नाक-स्किन और बालों को नुकसान न पहुंचाए क्योंकि सेहत है तो सबकुछ है। सावधानी बरतने की जरूरत इसलिए भी है कि क्योंकि बदलता मौसम सेहत पर भारी पड़ रहा है। इस समय सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है और दिन में तेज धूप और हवा में रूखापन रहता है।

पैदा हो रही सेहत से जुड़ी समस्याएं- कफ कोल्ड के मरीज बढ़ रहे हैं, लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा प्रदूषण अलग सिरदर्द बन रहा है, खांसी-गले में खराश से मरीजो का बुरा हाल है। इसलिए होली के इस मौके पर सांस की परेशानी से जूझ रहे लोगों को खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि धूल-धुआं-तेज महक-हवा में फैले पोलन और प्रदूषण, अस्थमा के अटैक का जोखिम बढ़ा सकते हैं। जो पहले से अस्थमैटिक हैं, उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है इसलिए त्यौहार पर अगर बिस्तर पकड़ने से बचना है तो सावधानी जरूरी है।

कैसे मनाएं होली का त्यौहार- इसका मतलब ये है कि होली जरूर मनाएं पर ज्यादा भीड़-भाड़ में जाने से बचें। साथ में योगाभ्यास करना न छोड़ें क्योंकि योग करेंगे तो इम्यूनिटी अच्छी रहेगी। केमिकल कलर्स का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इन्हें यूज करने से स्किन पर दाग, एलर्जी-इंफेक्शन, एक्जिमा का खतरा, आंखों में जलन, सांस की बीमारी, बालों में रूखापन, इस तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

समस्याओं को दूर करने के लिए क्या करें- अगर आपके गले में एलर्जी हो जाए, तो नमक के पानी से गरारा करें, बादाम तेल से नस्यम, मुलेठी चूसिए। वहीं अगर आपको स्किन एलर्जी हो जाए, तो आप एलोवेरा, नीम, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और देसी कपूर के पेस्ट को अप्लाई करके देखिए। इसके अलावा आंखों में एलर्जी होने पर ठंडे पानी से अपनी आंखें धोएं, गुलाब जल अपनी आंखों में डालें और दूध-महात्रिफला घी खाएं। अपने बालों को केमिकल वाले रंगों से बचाने के लिए होली खेलने से पहले नारियल का तेल जरूर लगाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News