A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मूड स्विंग, स्ट्रेस और एंग्जायटी का रामबाण इलाज, डाइट प्लान में शामिल करें ये सुपर फूड्स

मूड स्विंग, स्ट्रेस और एंग्जायटी का रामबाण इलाज, डाइट प्लान में शामिल करें ये सुपर फूड्स

अगर आप भी अपनी मेंटल हेल्थ की देखभाल करना चाहते हैं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर कुछ खट्टे फलों को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

मेंटल हेल्थ को मजबूत कैसे बनाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मेंटल हेल्थ को मजबूत कैसे बनाएं?

क्या आपको भी अक्सर मूड स्विंग की समस्या का सामना करना पड़ता है या फिर आपको छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस हो जाता है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ सुपर फूड्स को डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर आप डिप्रेशन के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होंगे खट्टे फल

खट्टे फल यानी सिट्रस फ्रूट्स आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्वर्ड की स्टडी के मुताबिक हर रोज एक संतरा खाकर डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको खट्टे फल खाना शुरू कर देना चाहिए।

तनाव को कम कर बूस्ट करे मूड

खट्टे फल आपके मूड को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का शिकार बनने से बचने के लिए आप नींबू, मौसंबी और किन्नू जैसे सिट्रस फ्रूट्स को भी कंज्यूम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खट्टे फल आपकी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ आपकी फिजिकल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए

अगर आप रेगुलरली खट्टे फल खाते हैं, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। कुल मिलाकर खट्टे फल सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से सिट्रस फ्रूट्स को डाइट प्लान का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News