A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वॉक या फिर रनिंग, क्या है ज्यादा फायदेमंद, वजन घटाने के लिए किस ऑप्शन को चूज करना बेहतर?

वॉक या फिर रनिंग, क्या है ज्यादा फायदेमंद, वजन घटाने के लिए किस ऑप्शन को चूज करना बेहतर?

Walking VS Running: पैदल चलना हो या फिर दौड़ना, दोनों ही एक्टिविटीज सेहत को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर साबित हो सकता है...

वॉकिंग बनाम रनिंग- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वॉकिंग बनाम रनिंग

वजन घटाने के लिए जहां कुछ लोग वॉक करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को लगता है कि रनिंग करने से जल्दी वेट लूज किया जा सकता है। क्या आप भी इसी कंफ्यूजन का शिकार हैं? अगर हां, तो आज हम आपके इस कंफ्यूजन को दूर कर देंगे। सबसे पहले आपको वॉक करने के और रनिंग के फायदों के बारे में बताएंगे और फिर उसके बाद बताएंगे कि इन दोनों फिजिकल एक्टिविटीज में से वेट लॉस के लिए कौन सी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है...

वॉक करने के फायदे- अगर आप एक घंटे तेज वॉक करते हैं, तो आप 300 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी वॉक की जा सकती है। यानी वॉक करना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तनाव और चिंता को कम करने के लिए भी वॉक करने की सलाह दी जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हर रोज 10,000 कदम चलने की सलाह देते हैं।

क्यों फायदेमंद रनिंग- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 30 मिनट यानी आधे घंटे रनिंग करने से 300-450 कैलोरी तक बर्न हो सकती है यानी वॉक से लगभग दोगुना। रनिंग से स्टैमिना को भी बूस्ट किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि रनिंग आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है?

वेट लॉस के लिए किसे चुनें- अगर तुलना की जाए, तो वेट लॉस के लिए रनिंग बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप शुरुआती स्टेप उठाना चाहते हैं, तो आपको पहले वॉकिंग करनी चाहिए। उसके बाद धीरे-धीरे रनिंग की शुरुआत करनी चाहिए। इसके अलावा वेट लॉस के लिए वॉक और रनिंग को कम्बाइन भी किया जा सकता है। हर रोज थोड़ी देर तेज वॉक कीजिए और थोड़ी देर रनिंग कीजिए। वेट लॉस के लिए आपको वॉक/रनिंग तो करनी ही है लेकिन साथ ही हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News