1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये लक्षण, भारी पड़ सकती है नजरअंदाज करने की गलती

दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये लक्षण, भारी पड़ सकती है नजरअंदाज करने की गलती

क्या आप भी शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि इस तरह के लक्षण दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत साबित हो सकते हैं।

दिल से जुड़ी बीमारियां- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दिल से जुड़ी बीमारियां

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स को जितनी जल्दी डिटेक्ट किया जाए, सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचता है। आइए कुछ ऐसे चेतावनी संकेतों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो हार्ट डिजीज की तरफ इशारा कर सकते हैं।

सांस लेने में तकलीफ

अगर आपको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो सावधान हो जाइए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रीदिंग प्रॉब्लम दिल से जुड़ी बीमारी का मुख्य संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा चक्कर आना या फिर बेहोशी आना, इस तरह के लक्षणों को भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

छाती में भारीपन महसूस होना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छाती में अक्सर भारीपन महसूस होना दिल से जुड़ी खतरनाक बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट में सूजन या फिर पैर में सूजन होना, इस तरह के लक्षण भी खतरे का संकेत साबित हो सकते हैं। अचानक से वजन बढ़ जाना भी दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का चेतावनी संकेत हो सकता है।

गौर करने वाली बात

क्या आपको दिन भर कमजोरी और थकान महसूस हो रही है? अगर हां, तो इस लक्षण को साधारण समझने की गलती न करें क्योंकि थकान और कमजोरी आपकी खराब हार्ट हेल्थ की तरफ भी इशारा कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मतली या उलटी भी हार्ट डिजीज का संकेत साबित हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अपना चेकअप करवाने में ही समझदारी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News