A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जहां भारत में सुबह, तो वहीं कुछ देशों में रात में नहाया जाता है, जानिए किस समय नहाने से क्या फायदे मिलते हैं?

जहां भारत में सुबह, तो वहीं कुछ देशों में रात में नहाया जाता है, जानिए किस समय नहाने से क्या फायदे मिलते हैं?

When to take bath: क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में सुबह नहीं बल्कि रात में नहाया जाता है? आइए दोनों समय पर नहाने के अलग-अलग फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सुबह/रात, किस समय नहाने से क्या फायदे?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सुबह/रात, किस समय नहाने से क्या फायदे?

शरीर को साफ रखने के लिए नहाना बेहद जरूरी है। भारत में सुबह-सुबह नहाने की आदत को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि चीन और जापान जैसे कुछ देशों में रात में नहाने की आदत को फॉलो किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप सुबह नहाएं या फिर रात के समय नहाएं, दोनों समय नहाने से आपको अलग-अलग फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

सुबह नहाने के फायदे- दिन भर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करने के लिए सुबह के समय नहाना चाहिए। रात भर के पसीने और बैक्टीरिया को साफ करने के लिए सुबह के समय नहाने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सुबह के समय नहाते हैं, तो आपका ब्रेन एक्टिव महसूस कर पाएगा। सुबह-सुबह नहाने से आपकी सेहत को और आपके शरीर को इस तरह के फायदे मिल सकते हैं।

कैसे फायदेमंद रात में नहाना- अगर आप रात में सोने से एक-दो घंटे पहले गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो न केवल आपकी बॉडी बल्कि आपका माइंड भी रिलैक्स महसूस कर पाएगा। नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए भी रात में नहाने के नियम को फॉलो किया जा सकता है। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले नहाने की सलाह दी जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

किस समय नहाना चाहिए- अब सवाल ये उठता है कि किस समय नहाना चाहिए? हमने आपको सुबह और रात में नहाने से सेहत और शरीर को मिलने वाले अलग-अलग फायदों के बारे में बताया है। आपको क्या फायदे चाहिए, इसके ऊपर निर्भर करता है, कि आपको सुबह नहाने की आदत बनानी चाहिए या फिर रात में नहाने के नियम को फॉलो करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News