A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सबसे अच्छा 15 मिनट का व्यायाम कौन सा है? समय की कमी है तो रोज करें इसका अभ्यास

सबसे अच्छा 15 मिनट का व्यायाम कौन सा है? समय की कमी है तो रोज करें इसका अभ्यास

क्या आपको भी एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता है? आपको 15 मिनट के इस व्यायाम को अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए।

15 मिनट का व्यायाम- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 15 मिनट का व्यायाम

क्या आप भी जिम जाकर वर्कआउट करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं? अगर आप भी समय की कमी की वजह से खुद की फिटनेस और हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, तो आपको हर रोज आधा-एक घंटा नहीं बल्कि सिर्फ 15 मिनट निकालने की जरूरत है। महज 15 मिनट का व्यायाम आपकी फिटनेस को मेंटेन कर आपको हेल्दी बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है।

कर सकते हैं सूर्य नमस्कार

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सूर्य नमस्कार न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस व्यायाम का अभ्यास करने के लिए आपको बहुत ज्यादा समय भी नहीं निकालना पड़ेगा और आपका फुल बॉडी वर्कआउट भी हो जाएगा। महज एक महीने तक हर रोज सूर्य नमस्कार करके आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कर सकते हैं।

सेहत के लिए वरदान

सूर्य नमस्कार न केवल आपकी ताकत को बढ़ाता है बल्कि आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल भी बनाता है। गट हेल्थ से लेकर हार्ट हेल्थ तक, सूर्य नमस्कार फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस के लिए भी सूर्य नमस्कार का रोजाना अभ्यास किया जा सकता है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए आप सूर्य नमस्कार को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सूर्य नमस्कार आपके तनाव को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

गौर करने वाली बात

अगर आप सूर्य नमस्कार नहीं करना चाहते हैं तो 15 मिनट में आप कुछ और एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। आप अपने डेली रूटीन में स्क्वैट्स और प्लैंक को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लैंक टो टच और माउंटेन क्लाइंबर जैसी एक्सरसाइज करने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस तरह के 15 मिनट में हो जाने वाले व्यायाम करके आप अपने शरीर को फिट बना सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Health News