हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपकी बॉडी में लंबे समय तक प्रोटीन की कमी रहती है, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसलिए समय रहते प्रोटीन की कमी को पहचानना और फिर इस पोषक तत्व की कमी को दूर करना बेहद जरूरी है। अब सवाल ये उठता है कि शरीर में प्रोटीन की कमी है, इस बात का कैसे पता लगाया जा सकता है। आइए पहले प्रोटीन की कमी के दौरान शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।
प्रोटीन की कमी के लक्षण- हर समय थकान और कमजोरी महसूस होते रहना, प्रोटीन की कमी का संकेत साबित हो सकता है। प्रोटीन की कमी के कारण मसल लॉस भी हो सकता है। त्वचा में रूखापन, ये लक्षण प्रोटीन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। प्रोटीन की कमी की वजह से हेयर फॉल की समस्या भी हो सकती है। जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तब घाव देर से भरते हैं। पैरों या पेट में सूजन, बार-बार भूख लगना और बार-बार बीमार पड़ना भी प्रोटीन की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
कमी को दूर कैसे करें- प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट प्लान में प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दाल, सोयाबीन, पनीर, दही, अंडे, अंकुरित अनाज, बादाम, मूंगफली, चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा दूध और सोया को भी डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।
गौर करने वाली बात- हो सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी ज्यादा हो। जब प्रोटीन की कमी ज्यादा होती है, तब सिर्फ डाइट प्लान में प्रोटीन से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करने से काम नहीं बन पाता है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से सलाह लेकर प्रोटीन सप्लीमेंट्स की मदद ली जा सकती है। प्रोटीन सप्लीमेंट्स शरीर में पैदा हुई प्रोटीन की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Health News