A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फेफड़ों को साफ करने के लिए क्या पीना चाहिए? सेहत के लिए फायदेमंद ये डिटॉक्स ड्रिंक्स

फेफड़ों को साफ करने के लिए क्या पीना चाहिए? सेहत के लिए फायदेमंद ये डिटॉक्स ड्रिंक्स

World Lung Day: हर साल 25 सितंबर के दिन को वर्ल्ड लंग डे के तौर पर मनाया जाता है। आइए इस दिन आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जो आपके फेफड़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

डिटॉक्स ड्रिंक्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK डिटॉक्स ड्रिंक्स

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से फेफड़ों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप लंग्स समेत अपनी पूरी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि फेफड़ों को साफ करने के लिए आप किन-किन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस सिर्फ खून की कमी को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि फेफड़ों की सेहत को मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। लंग्स की फंक्शनिंग और ऑक्सीजन लेवल को सुधारने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन टी को भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

पिएं तुलसी का पानी

तुलसी की पत्तियों को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। फेफड़ों की सफाई के लिए रोज सुबह तुलसी की पत्तियों के पानी का सेवन किया जा सकता है। अगर आप चाहें, तो औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध का सेवन करके भी फेफड़ों को साफ रख सकते हैं। इस तरह के नेचुरल ड्रिंक्स आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा आंवले का जूस

फेफड़ों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए आंवले के जूस को पीना शुरू कर दीजिए। एलोवेरा जूस को भी लंग हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय का जूस भी आपके फेफड़ों की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन ड्रिंक्स को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News