सावधान! बढ़ सकता है दिल का दौरा पड़ने का खतरा, अगर नहीं किया कुछ आदतों में सुधार
Risk of heart attack: कहीं आप भी जाने-अनजाने में कुछ ऐसी आदतों को फॉलो तो नहीं कर रहे हैं, जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार साबित हो सकती हैं?
बीते कुछ सालों में दिल के दौरे के मामले काफी बढ़े हैं। जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स हार्ट अटैक का कारण हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ आदतों की वजह से भी दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। इस तरह की अनहेल्दी आदतें न केवल आपके दिल के लिए बल्कि आपकी पूरी की पूरी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
नींद की कमी- क्या आप भी हर रोज 7 घंटे की नींद पूरी नहीं करते हैं? नींद की कमी, दिल की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर आप हार्ट अटैक के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो हर रोज 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लेना शुरू कर दीजिए वरना आपकी हार्ट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
शारीरिक गतिविधि न करना- क्या आप भी काम की वजह से लंबे समय तक सिर्फ बैठे रहते हैं या फिर एक्सरसाइज करने का समय नहीं निकालते हैं या फिर बहुत कम चलते-फिरते हैं, तो आपको समय रहते अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए रेगुलरली किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा लेना बेहद जरूरी है। हार्ट हेल्थ के लिए हर रोज कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए।
प्रोसेस्ड/जंक फूड खाना- क्या आप प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, सैचुरेटेड फैट, ज्यादा चीनी या फिर ज्यादा नमक का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपकी इस एक आदत की वजह से आपके दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने से भी दिल को अच्छा खासा नुकसान पहुंच सकता है। हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए अपनी इन आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाइए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
