A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात की किन आदतों के कारण बढ़ सकता है दिल का दौरा पड़ने का खतरा, समय रहते कर लीजिए सुधार

रात की किन आदतों के कारण बढ़ सकता है दिल का दौरा पड़ने का खतरा, समय रहते कर लीजिए सुधार

Risk of heart attack: हार्ट अटैक के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

दिल का दौरा पड़ने का खतरा- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY दिल का दौरा पड़ने का खतरा

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, तनाव समेत कई फैक्टर्स दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखने की सलाह देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी हार्ट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप भी रात में इस तरह की आदतों को फॉलो करते हैं, तो आपको अभी से इन्हें सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

देर रात तक जागने की आदत- कई लोग बिस्तर पर लेट तो जाते हैं, लेकिन आंखें बंद करके सोने की जगह फोन को स्क्रॉल करते रहते हैं। फोन स्क्रॉल करते-करते अक्सर सोने में काफी ज्यादा लेट हो जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देर रात तक जागने की आदत, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकती है। इसलिए आज से ही रात में फोन चलाने की आदत को छोड़ दीजिए और समय से सोना शुरू कर दीजिए।

गौर करने वाली बात- अगर आप रात में अक्सर 6 घंटे से कम सोते हैं या फिर रेगुलरली 7-8 घंटे की साउंड स्लीप नहीं ले पाते हैं, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। समय रहते आपको भी अपनी नींद को हल्के में लेने की आदत को सुधार लेना चाहिए। आपको बता दें कि 7-8 घंटे की नींद पूरी करना और नींद की गुणवत्ता को सुधारना हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है।

लेट नाइट डिनर करने की आदत- क्या आप अक्सर लेट नाइट डिनर करते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी इस आदत की वजह से आपके दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा रात में भारी, तैलीय या फिर मीठा खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसके कारण न केवल दिल की धड़कनों पर बल्कि आर्टरीज पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News