A
Hindi News हेल्थ खजूर में कौन-कौन से विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं? सेवन करने से मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे

खजूर में कौन-कौन से विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं? सेवन करने से मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे

Vitamins And Minerals In Dates: खजूर को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर खजूर में कौन-कौन से विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर खजूर- India TV Hindi Image Source : FREEPIK पोषक तत्वों से भरपूर खजूर

सर्दियों के मौसम में अक्सर अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। काजू, बादाम, खजूर से लेकर पिस्ता, अंजीर तक, अलग-अलग ड्राई फ्रूट शरीर के अलग-अलग अंग के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि खजूर में कौन-कौन से पोषक तत्वों की मात्रा मौजूद होती है।

खजूर में पाए जाने वाले विटामिन- खजूर में विटामिन बी6 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन बी6 नर्व फंक्शन के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा इस ड्राई फ्रूट में विटामिन ए और विटामिन के भी मौजूद होता है। विटामिन ए आंखों के लिए और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है।

मिनरल रिच खजूर- इस ड्राई फ्रूट में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, सेलेनियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। आप एक दिन में 2 खजूर का सेवन कर सकते हैं। लिमिट में रहकर ही इस ड्राई फ्रूट का सेवन करना चाहिए। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज है तो आपको डॉक्टर से सलाह लिए बिना इस ड्राई फ्रूट को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- क्या आप जानते हैं कि खजूर की तासीर गर्म होती है? खजूर को हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्राई फ्रूट गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो भी खजूर का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर खजूर आपकी ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News