A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किन लोगों के लिए जहरीला साबित हो सकता है पपीता? जान लें इस फल का सेवन करने के साइड इफेक्ट्स

किन लोगों के लिए जहरीला साबित हो सकता है पपीता? जान लें इस फल का सेवन करने के साइड इफेक्ट्स

अगर आपको भी यही लगता है कि पपीता आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर डाल सकता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

पपीता खाने के नुकसान- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पपीता खाने के नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर पोषक तत्वों से भरपूर पपीते को डाइट प्लान का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीता खाने की वजह से कुछ लोगों की सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है? ज्यादा पपीता खाने से सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फल कुछ लोगों की सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों...

रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर का शिकार लोग

अगर आप रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर्स से जूझ रहे हैं, तो आपको पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि पपीते में पाए जाने वाले कुछ तत्व रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर को ट्रिगर कर सकते हैं। इसके अलावा इस फल का सेवन करने की वजह से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

पेट से जुड़ी समस्याएं

आप जानते ही होंगे कि पपीते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको दस्त की समस्या हो रही हो, तो आपको इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा पपीता खाने से भी दस्त की समस्या पैदा हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाएं न खाएं पपीता

प्रेग्नेंसी के दौरान पपीते का सेवन हानिकारक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता नहीं खाना चाहिए वरना उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप इस तरह की समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको पपीते को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करने से बचना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News