A
Hindi News हेल्थ हर रोज चबाएं 2 हरी इलायची, छूमंतर हो जाएंगी ये समस्याएं, सेवन करने का सही तरीका क्या है?

हर रोज चबाएं 2 हरी इलायची, छूमंतर हो जाएंगी ये समस्याएं, सेवन करने का सही तरीका क्या है?

Hari Elaichi Health Benefits: हरी इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि हरी इलायची सेहत पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है।

हरी इलायची- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH हरी इलायची

क्या आप भी हरी इलायची को सिर्फ एक साधारण सा मसाला समझते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सही मात्रा में और सही तरीके से हरी इलायची को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हर रोज 2 हरी इलायची चबाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- हरी इलायची आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी रोज हरी इलायची का सेवन कर सकते हैं। पेट की सेहत को सुधारने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इलायची चबाएं। जो लोग बैड ब्रेथ की समस्या से परेशान हैं, उन्हें भी हरी इलायची को जरूर चबाकर देखना चाहिए।

गौर करने वाली बात- क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर हरी इलायची आपके दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है? ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हरी इलायची का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा हरी इलायची आपके बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकती है। वेट लॉस के लिए आप औषधीय गुणों से भरपूर हरी इलायची को कंज्यूम कर सकते हैं।

स्ट्रेस कम करने में कारगर- आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि हरी इलायची स्ट्रेस को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है। हरी इलायची में मौजूद पोषक तत्व मूड को सुधारने में मदद कर सकते हैं। अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं, तो आपको रोजाना रात में सोने से पहले हरी इलायची का सेवन करना चाहिए। कुल मिलाकर किचन में रखा ये मसाला आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News