1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. 12 रुपए में आम आदमी का बीमा कर रही मोदी सरकार

12 रुपए में आम आदमी का बीमा कर रही मोदी सरकार

नई दिल्ली: जन धन योजना की सफलता के बाद अब मोदी सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को बीमा सुविधा का लाभ देना चाहती है। इसी उद्देश्य के तहत प्रधानमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा की तीन स्कीमें

मोदी सरकार की उम्दा...- India TV Hindi
मोदी सरकार की उम्दा पहल, महज 12 रुपए में कराएं बीमा

नई दिल्ली: जन धन योजना की सफलता के बाद अब मोदी सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को बीमा सुविधा का लाभ देना चाहती है। इसी उद्देश्य के तहत प्रधानमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा की तीन स्कीमें लांच की हैं। ये तीनों स्कीमें महज 12 रुपए, 330 रुपए और 1000 रुपए में बीमा संबंधी लाभ दे रही हैं।

नई स्कीमों के जरिए अब आम आदमी भी 12 रुपए सालाना प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा, 330 रुपए सालाना प्रीमियम पर जीवन बीमा का लाभ ले सकता है। वहीं असंगठित क्षेत्र के लोग भी अटल पेंशन योजना के जरिए 1,000 रुपए से लेकर 5,000 रुपए प्रति माह पेंशन का लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें कि दुर्घटना बीमा का लाभ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन बीमा का लाभ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलेगा। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत 1 जून 2015 से शुरू हो रही है। इसके लिए 31 मई तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

मोदी ने तीनों योजनाओं को लांच करने के दौरान कहा था कि देश के 80 फीसदी लोगों के पास बीमा सुविधा मयस्सर नहीं है, ऐसे में उन्हें इसका लाभ दिया जाना जरूरी है। मोदी ने कहा था, ‘देश का कितना भी विकास हो, लेकिन इसका फायदा गरीब को न हो तो ऐसा विकास अधूरा है। हम इन योजनाओं के माध्यम से गरीबों को विकास की धारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।’

Latest India News