किसको क्या क्या मिलेगा-
प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ आप हर साल 12 रुपए अदा करके ले सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है और आपका सेविंग बैंक अकाउंट है तो आपको इसका फायदा मिलेगा।
इस योजना के तहत बीमा धारक को 2 लाख रुपए का दुर्घटना कवर देने का प्रावधान है। वहीं अगर आप दुर्घटना के दौरान अपंग हो जाते हैं तो आपको 1 लाख का कवर मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 18-50 साल की उम्र का व्यक्ति 330 रुपए का सालाना प्रीमियम देकर, 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर ले सकता है।
Latest India News