मध्य प्रदेश के मुरैना के धनेला गांव में रेत माफिया ने कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह चौहान की कथिक रुप से हत्या करवा दी। चौहान पुलिस दल के साथ एक आरोपी को पकड़ने गए थे लेकिन रास्ते में रेत माफिया के डंपर को रोकने की कोशिश में वह शहीद हो गए।
ख़बरों के अनुसार पुलिस टीम को रास्ते में रेत माफ़िया का एक डंपर दिखाई दिया। कांस्टेबल ने डंपर रुकवाने की कोशिश की और कुछ देर के बाद उन्होंने उसे पकड़ तो लिया लेकिन डंपर बेकाबू होने की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठे। इस घटना के बाद ड्रावर मौके से फरार हो गया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दोषी को सख़्त से सख़्त सज़ा देने का आश्वासन दिया साथ ही साथ मामले की SIT जांच के आदेश दे भी दिए हैं। SIT को पंद्रह दिन में अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
कॉन्स्टेबल के परिवार को दस लाख रुपये के मुआवजा देने का एलान किया है। पुलिस शहीद फंड से भी परिजनों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
चंबल में हमेशा से ही किसी न किसी का राज रहा है, जहां पहले डकैतों का राज था तो वहीं अब रेत माफिया का है। उन्हें ना तो पुलिस का ख़ौफ़ है ना ही क़ानून का डर है।
Latest India News