1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज खुलेगा प्रभु का ‘पिटारा’, जानिए रेल बजट की 10 बड़ी बातें

आज खुलेगा प्रभु का ‘पिटारा’, जानिए रेल बजट की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज रेल बजट पेश करेंगे। आज मोदी सरकार का तीसरा रेल बजट पेश होगा और सुरेश प्रभु का ये दूसरा रेल बजट है। माना जा रहा है कि ये

suresh prabhu- India TV Hindi
suresh prabhu

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज रेल बजट पेश करेंगे। आज मोदी सरकार का तीसरा रेल बजट पेश होगा और सुरेश प्रभु का ये दूसरा रेल बजट है। माना जा रहा है कि ये बजट जनता की उम्मीदों के मुताबिक होगा। रेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों से पता चला है कि इस बार भी रेल यात्री किराया नहीं बढाया जाएगा और ना ही माला भाड़े में बढ़ोतरी होगी। ये भी पता चला है कि इस रेल बजट में भी किसी नई ट्रेन का एलान भी नहीं किया जाएगा। रेल  मंत्री ने ये साफ कर दिया है कि ये बजट इंडियन रेलवे को बदलने वाला साबित होगा और लोगों को उम्मीद से ज्यादा मिलेगा।

'उम्मीद से ज्यादा दूंगा'

इसके साथ बजट से पहले दिए अपने इंटरव्यू में रेल मंत्री ने कहा, ‘आप देख रहे हैं कि मैं बहुत थोड़ा खाने वाला व्यक्ति हूं। ये उस दौर का रिफ्लेक्शन भी है जिससे हम आज गुजर रहे हैं। रेलवे को भी बहुत बड़े पैमाने पर चीजें, अतुलनीय उम्मीदें और देश की विशाल जरूरतों को संभालना पड़ता है। मैं भी वही कर रहा हूं। कम खाने के साथ ज्यादा से ज्यादा देने की कोशिश कर रहा हूं।’

रेल मंत्री ने कहा कि देश की रेलवे की हालत बहुत खराब है। पिछले साल के बजट में इसे पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू हुई हैं लेकिन इसे दुरुस्त करने में कम से कम पांच साल लगेंगे।

रेल बजट की 10 बड़ी बातें-

  • रेल बजट में किसी भी ट्रेन का किराया नहीं बढ़ेगा
  • रेल बजट में नई ट्रेन का ऐलान नहीं किया जाएगा
  • यात्रियों की सुविधा के लिए हर ट्रेन में अतिरिक्त बोगी
  • यात्रियों की मांग पर ट्रेनों में एडिशनल स्टॉपेज संभव
  • व्यस्त रूट्स पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान संभव
  • महामना एक्सप्रेस जैसी और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी
  • प्रीमियम हाई स्पीड पार्सल ट्रेन का ऐलान हो सकता है
  • मुंबई को एसी लोकल ट्रेन की सौगात मिल सकती है
  • हर ट्रेन में बायो टॉयलेट, वैक्यूम टॉयलेट बनाने पर जोर
  • 400 स्टेशनों को 'ग्रीन स्टेशन' बनाने की योजना का ऐलान संभव

रेल बजट की कॉपी संसद भवन पहुंच चुकी है। इन्हीं दस्तावेजों में सुरेश प्रभु के बजट भाषण पूरा ब्यौरा है और इसे कड़ी सुरक्षा में संसद भवन लाया गया है। इस कॉपी को रेल बजट पेश होने के दौरान संसद सदस्यों को दिया जाएगा।

Latest India News