1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुरंतो एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

दुरंतो एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

पणजी: गोवा में रविवार सुबह बाली रेलवे स्टेशन के पास मुंबई से अर्नाकुलम जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस की 10 बोगियां एक सुरंग से गुजरने के दौरान पटरी से उतर गईं। घटना में किसी के हताहत

दुरंतो एक्सप्रेस के 10...- India TV Hindi
दुरंतो एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

पणजी: गोवा में रविवार सुबह बाली रेलवे स्टेशन के पास मुंबई से अर्नाकुलम जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस की 10 बोगियां एक सुरंग से गुजरने के दौरान पटरी से उतर गईं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना पणजी से लगभग 45 किलोमीटर आगे दक्षिण में सुबह 7.15 बजे तब हुई, जब गाड़ी संख्या 12223 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस एक सुरंग से गुजर रही थी।

कोंकण रेलवे (केआर) के जनसंपर्क अधिकारी बबन घाटगे ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन और दुर्घटना राहत रेलगाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

कोंकण रेलवे स्टेशन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि गोवा के रास्ते कोंकण रेल मार्ग पर चलने वाली रेलगाड़ियों का मार्ग बदला जाएगा या रेलगाड़ियां रद्द की जाएंगी।

बयान में बताया गया, "कोंकण रेलवे, दुरंतो एक्सप्रेस के उन यात्रियों को किराए का पूरा पैसा लौटाने की व्यवस्था कर रहा है, जो अपनी यात्रा जारी नहीं रखना चाहते।"

यात्रियों को राहत पहुंचाने और पटरियों की मरम्मत का काम जारी है।

यात्रियों और उनके परिवारों से रास्ते की बहाली ओर रूट पर यातायात फिर से शुरू होने से संबंधित पूछताछ के लिए कोंकण रेलवे को 022-27587939 पर फोन करने को कहा गया है।

Latest India News