1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: कुल्लू में गुरुद्वारे पर चट्टान गिरने से 10 की मौत

हिमाचल: कुल्लू में गुरुद्वारे पर चट्टान गिरने से 10 की मौत

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू से 50 किलोमीटर दूर मनीकरन में चट्टान गिरने से गुरुद्वारे की इमारत टूट गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। चट्टान पहाड़ी से गिरी और देखते ही

हिमाचल: कुल्लू में...- India TV Hindi
हिमाचल: कुल्लू में गुरुद्वारे पर चट्टान गिरी, 10 की मौत

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू से 50 किलोमीटर दूर मनीकरन में चट्टान गिरने से गुरुद्वारे की इमारत टूट गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। चट्टान पहाड़ी से गिरी और देखते ही देखते गुरुद्वारे की इमारत की कई मंजिलें गिरती चली गईं। गुरुद्वारे की 5 मंजिला इमारत का वो हिस्सा जिस पर चट्टान गिरी बिल्कुल तबाह हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 10 लोगों के शव निकाले गये हैं। राहत और बचाव का काम शुरु हो गया है। मलबे को हटाया जा रहा है।

मनीकरन में सिक्खों का प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। ये गुरुद्वारा पार्वती घाटी में व्यास और पार्वती नदी की धाराओं के बीच में है। यहां पर गुरुद्वारे के साथ साथ मंदिर भी है। सिक्खों का विश्वास है कि मनीकरन में गुरुनानक देव आये थे। यहां पर भगवान राम और शिव के मंदिर भी हैं।

Latest India News