1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 10 घायल

असम में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 10 घायल

गुवाहाटी: असम में शनिवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने बताया कि कोकराझार जिले में सलकती रेलवे स्टेशन के पास

असम में रेलगाड़ी पटरी...- India TV Hindi
असम में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 10 घायल

गुवाहाटी: असम में शनिवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने बताया कि कोकराझार जिले में सलकती रेलवे स्टेशन के पास एक पुल पर रेलगाड़ी के ईंजन सहित पांच डब्बे पटरी से उतर गए।

दुर्घटना के बाद एनएफआर को कम से कम 10 रेलगाड़ियों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। दुर्घटना के कारण लंबी दूरी वाली कई रेलगाड़ियों का परिचालन भी बाधित हुआ।

दुर्घटना के बाद शीर्ष अधिकारी फौरन स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे।

एनएफआर ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

Latest India News