1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी से भी बड़े बंगले में रहती हैं सोनिया गांधी

पीएम मोदी से भी बड़े बंगले में रहती हैं सोनिया गांधी

दो साल पहले देश में जिस दस जनपथ की तूती बोलती थी उसका साइज प्रधानमंत्री आवास से भी बड़ा है। यानी 10 जनपथ देश के तमाम नेताओं के आवास से काफी बड़ा है।

modi-and-sonia- India TV Hindi
modi-and-sonia

नई दिल्ली: दो साल पहले देश में जिस दस जनपथ की तूती बोलती थी उसका साइज प्रधानमंत्री आवास से भी बड़ा है। यानी 10 जनपथ देश के तमाम नेताओं के आवास से काफी बड़ा है। और तो और एक आरटीआई के जरिए यह बात भी सामने आई है कि सोनिया गांधी का 10 जनपथ पीएम के सरकारी आवास से भी बड़ा है। वहीं अगर नेताओं के घर के साइज की बात की जाए देश में सिर्फ दो ही लोग ऐसे हैं जो 10 जनपथ से बड़े घर में रहते हैं और उनके नाम हैं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी।

देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को सरकारी आवास मिला हुआ है जबकि सोनिया गांधी को बतौर सांसद। हालांकि सोनिया जिस आवास में रहती हैं वह उनके स्टेटस के हिसाब से कहीं ज्यादा बड़ा है। आकार के लिहाज से सोनिया गांधी का आवास दस जनपथ 15,181 वर्ग मीटर में फैला है जबकि पीएम मोदी का सरकारी आवास 14,101 वर्गमीटर में है। आपको बता दें कि यह जानकारी सेंट्रल पब्लिक वर्कर्स डिपार्टमेंट की ओर से दी गई है।

देश के बड़े सरकारी आवास-

  • राष्ट्रपति भवन- 320 एकड़ (12 लाख 95 हजार वर्ग मीटर)
  • उप राष्ट्रपति का आवास- 6 मौलाना आजाद रोड 26,333.49 वर्गमीटर
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी- 12 तुगलक लेन 5,022.58 वर्गमीटर
  • प्रियंका गांधी वाड्रा 2,765.18 वर्ग मीटर (35 लोधी स्टेट)

Latest India News