नई दिल्ली। आरबीआई की तरफ से नोटबंदी के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने के बाद अब इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि करीब 10 लाख लोगों पर उसकी नजर है। नोटबंदी के बाद इन लोगों के खाते में अधिक मात्रा में पैसे जमा कराए गए। इसकी जांच इनकम टैक्स विभाग की तरफ से की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक नोटबंदी के दौरान कुल 9.72 लाख लोगों ने कुल 13.33 लाख खातों में 2.89 लाख करोड़ रुपए जमा किए थे। इनकम टैक्स विभाग की इन 9.72 लाख लोगों पर नजर है और इन्हें बताए बिना ही विभाग इस बात की जांच भी कर रहा है कि आखिर इतने पैसों का स्रोत क्या है।
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से नोटबंदी के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने के बाद अब आयकर विभाग ने अहम बयान दिया है। आयकर विभाग ने कहा है कि करीब 10 लाख लोगों पर उसकी नजर है। ये लोग नोटबंदी के दौरान संदिग्ध लोगों की श्रेणी में आ गए, क्योंकि इनके द्वारा खातों में अधिक मात्रा में पैसे जमा किए गए। इसकी जांच भी आयकर विभाग की तरफ से की जा रही है।यह सारे पैसे सिर्फ 3-4 सप्ताह के भीतर ही इन खातों में जमा करा दिए गए थे।
वहीं दूसरी ओर, वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि नोटबंदी से काफी फायदा हुआ है। नोटबंदी के चलते लोगों को तरफ से फाइल किए जाने वाले टैक्स रिटर्न में कुल 5.43 अधिक रिटर्न फाइल हुए हैं। कुल करदाताओं में 1.26 करोड़ नए करदाता भी जुड़े हैं। आपको बता दें कि बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी का डेटा जारी किया था, जिसके अनुसार करीब 99 फीसदी नोट सिस्टम में वापस आ चुके हैं। RBI के आंकड़ों के अनुसार कुल 15.44 लाख करोड़ रुपए में से 15.28 लाख करोड़ रुपए RBI में वापस आ गए।
Latest India News