1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NDRF की 10 टीमें बिहार, उप्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची

NDRF की 10 टीमें बिहार, उप्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची

केंद्र ने आज रात बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की 10 टीमों को भेजा है ताकि इन राज्यों में फंसे असहाय लोगों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया जा सके।

ndrf- India TV Hindi
ndrf

नई दिल्ली: केंद्र ने आज रात बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की 10 टीमों को भेजा है ताकि इन राज्यों में फंसे असहाय लोगों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया जा सके।

NDRF के महानिदेशक ओपी सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि पांच टीमों को ओडि़शा में इसके बेस से तुरंत तैनाती के लिए हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है जबकि बाकी की पांच टीमों को पंजाब के बंठिडा से हेलीकॉप्टर से बिहार भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, ये नई टीमें कल सुबह से अभियान शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि वे नौकाओं और जरूरी सामान जैसे दवाइयों से लैस होंगी।

सिंह ने कहा कि यह टीमें 56 ऐसे दलों के अलावा हैं जो राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा इन दो राज्यों में बाढ़ राहत अभियान चला रही हैं।

डीजी ने आज देर रात गृहमंत्री राजनाथ सिंह को इन राज्यों में बाढ़ के हालात की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई।

Latest India News