वालबुक की माईक्रो वेबसाईट और 26,319 सदस्यों वाले फेसबुक पेज के माध्यम से पंजीकरण किया गया था। प्रदर्शनी को इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर भी लोगों को साझा करते हुए देखा गया। वालबुक के संस्थापक, श्री सुनिल कुट्टी मेनन ने इस अवसर पर अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि रचनात्मक और विचारशील भित्तिचित्रों के माध्यम से गांधीजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधीजी के विशेष रुप से साफ-सफाई और शिक्षा के उपदेशों ने अलग-अलग शहरों में भित्तिचित्र कला के माध्यम से जागरुकता पैदा करने के लिए हमें प्रेरित किया।
देखें तस्वीरें-
Latest India News