1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 10000 बेड वाला Covid-19 केयर सेंटर शुरू, ITBP ने संभाली जिम्मेदारी

दिल्ली में 10000 बेड वाला Covid-19 केयर सेंटर शुरू, ITBP ने संभाली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच शुक्रवार से छतरपुर में 10000 बेड वाला नया कोविड-केयर सेंटर शुरू किया गया है।

<p>दिल्ली में 10000 बेड...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली में 10000 बेड वाला Covid-19 केयर सेंटर शुरू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच शुक्रवार से छतरपुर में 10000 बेड वाला नया कोविड-केयर सेंटर शुरू किया गया है। इस केयर सेंटर की जिम्मेदारी इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी (ITBP) को सौंपा गया है। राधास्वामी सत्संग व्यास केंद्र में बने इस कोरोना केयर सेंटर की नोडल एजेंसी आईटीबीपी को बनाया गया है। बता दें कि यह कोविड केयर सेंटर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर तैयार किया गया है।

आईटीबीपी के डीजी एस एस देसवाल ने देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर में आईटीबीपी की मेडिकल की पूरी हो चुकी तैयारियों का जायज़ा लिया और अपने जवानों को काफी उत्साहित करते हुए इस कार्य के लिए सराहा भी।

आईटीबीपी की टीम द्वारा साउथ दिल्ली स्थित राधास्वामी व्यास छतरपुर में 10,000 से भी ज्यादा बिस्तरों वाले प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर में तैयारियों के साथ और आज से शुरू होने वाले राजधानी के इस विशालतम कोविड केयर सेंटर के संचालन की नोडल एजेंसी के तौर पर कार्यभार संभालने पर केंद्र पर जाकर डॉक्टरों और प्रशासकों की टीम की हौसला अफजाई की। आईटीबीपी इस केंद्र को ऑपरेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है।

Latest India News