1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिरोजाबाद: हाई टेंशन तार की चपेट में आई बस, 11 बारातियों की मौत

फिरोजाबाद: हाई टेंशन तार की चपेट में आई बस, 11 बारातियों की मौत

फिरोजाबाद: बारातियों को लेकर जा रही बस पहले टैंकर से टकरायी और फिर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गयी, जिससे 11 व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य घायल हो गए। जिलाधिकारी

bus accident- India TV Hindi
bus accident

फिरोजाबाद: बारातियों को लेकर जा रही बस पहले टैंकर से टकरायी और फिर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गयी, जिससे 11 व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज बताया कि घटना कल रात बंबा क्रॉसिंग के निकट की है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में से तीन की पहचान वकील (45), करूआ (20) और कृष्णा (25) के रूप में की गयी है। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को आगरा रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों में से तीन ने आगरा में दम तोड़ दिया। इस प्रकार मृतकों की संख्या बढकर 11 हो गयी है।

Latest India News