A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रही 12 साल की छात्रा से रेप

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रही 12 साल की छात्रा से रेप

अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर घर लौट रही एक 12 साल की लड़की का आज यहां के एक उद्यान में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

minor girl- India TV Hindi
minor girl

चंडीगढ़: अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर घर लौट रही एक 12 साल की लड़की का आज यहां के एक उद्यान में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना आज सुबह शहर के मध्य में स्थित चिल्ड्रन्स ट्रैफिक पार्क की है।

उप निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि लगभग 40 वर्षीय आरोपी 12 वर्षीय लड़की को जबरदस्ती उद्यान में ले गया, जहां उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर वह फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest India News