1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ: CM आवास के पास मिला लापता लड़की का शव

लखनऊ: CM आवास के पास मिला लापता लड़की का शव

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास और पुलिस महानिदेशक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर एक लापता लड़की का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस

lucknow- India TV Hindi
lucknow

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास और पुलिस महानिदेशक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर एक लापता लड़की का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस महानिदेशक को मामले की खुद निगरानी करने और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जानकीपुरम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक निजी स्कूल की कक्षा 12 की एक लापता छात्रा का शव उच्च सुरक्षा वाले गौतमपल्ली क्षेत्र में लोहिया पथ के बगल एक नाले के पास बरामद किया गया। जिस जगह शव मिला वह मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर है।

उन्होंने बताया कि लड़की गत 10 फरवरी को स्कूल जाने के लिये निकली थी, लेकिन उसके बाद नहीं लौटी थी। इस बीच, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को मामले की विवेचना की खुद निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर मामले के दोषी लोगों को जल्द पकड़ने की ताकीद भी की है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या से पहले उससे बलात्कार किये जाने की आशंका को भी मद्देनजर रखकर जांच की जा रही है।

Latest India News