1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 साल का लड़का बना 45 साल की महिला के बच्चे का बाप !

14 साल का लड़का बना 45 साल की महिला के बच्चे का बाप !

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यदां एक 45 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि 14 साल का एक लड़का उसके बच्चे का पिता है।

14 साल का लड़का बना 45 साल...- India TV Hindi
14 साल का लड़का बना 45 साल की महिला के बच्चे का बाप !

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यदां एक 45 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि 14 साल का एक लड़का उसके बच्चे का पिता है। वहीं लड़के ने पुलिस में महिला के खिलाफ शोषण की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला द्वारा पिछले कई महीनों से लगाए जा रहे आरोपों से आहत लड़के ने मामले की शिकायत शहडोल जिले के एएसपी से की है। लड़के ने बताया कि उसकी उम्र 14 साल है और अभी वह एक स्कूल में पढ़ रहा है।

हालांकि लड़के ने स्वीकार किया कि वह महिला को जानता है लेकिन उससे किसी तरह का कोई शारीरिक संबंध नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि महिला के अपने पति से पहले से ही बच्चे हैं और हाल ही में उसके पति की मौत हुई है।

पढ़ें: ये लड़कियां अक्सर बनाती थी ऑटो चालकों को अपना शिकार ?

लड़के ने बचाया कि महिला उस पर बिना कारण ही ऐसे बेकार के आरोप लगा रही है और उसे गांव में बदनाम कर रही है।

लगभग ढाई महीने पहले लड़के ने इसी महिला के खिलाफ गोहपारू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। तब मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए गांव में एक बैठक भी हुई थी लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला।

Latest India News