पटियाला: पटियाला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक 14 साल की एक हैंडबॉल प्लेयर ने सुसाइड कर लिया है। इस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि उनके कोच अमीर घर के बच्चों को ही टीम में रखते हैं और उन्हें गेम से बाहर रखते हैं। पूजा ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले पूजा ने सुसाइड नोट लिखा और उसके ऊपर खून से पीएम मोदी का नाम लिख कर उनसे मदद की गुहार लगाई।
14 साल की पूजा पटिलाया के संजय कॉलोनी इलाके में रहती था और खालसा कॉलेज में बीए सेकंड इयर में पढ़ती थी। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। कॉलेज में भी आज छुट्टी है इसलिए कोई भी अधिकारी सामने नहीं आ रहा है। जानकारी में यह बात सामने आई है कि अपने कॉलेज में गेम कोच से तंग आ कर उसने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या की है। मरने से पहले वो एक सुसाइड नोट भी पीछे छोड़ गई है, जिसमें उसने कॉलेज कोच गिल साहब की ज्यादतियों के बारे में बताया। उसने अपने मरने का कारण बताते हुए लिखा कि कोच अमीर घर के बच्चों को टीम में शामिल करते हैं और गरीब घर के बच्चों को गेम से बाहर रखा जाता है। इतना ही नहीं पूजा ने सुसाइड नोट में अपने परिवार की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून के साथ गुहार लगाई है।
Latest India News