भुवनेश्वर: ओडिशा के अंगुल जिले में एक बस के एक पुल से गिर जाने से 19 लोगों की मौत हो गई और 43 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। डीजीपी केबी सिंह ने बताया कि हादसा देउलिझारी के पास उस समय हुआ जब बौध से अथामल्लिक जा रही एक बस एक पुल से नीचे जा गिरी। सिंह ने बताया कि हादसे में चार महिलाओं समेत 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटनास्थल पर बचाव कार्य की निगरानी करने पहुंचे अंगुल जिला के कलेक्टर अनिल कुमार समल ने बताया कि घायलों को अथामल्लिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे पर दुख जताते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।
देखें वीडियो
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को नि:शुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अथामल्लिक कॉलेज के कई छात्र भी बस में यात्रा कर रहे थे। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण बस पुल से गिरी लेकिन ऐसा लग रहा है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया हो होगा।
Latest India News