A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछले 4 साल में 181 पायलटों की अल्कोहल जांच पॉजिटिव पाई गई: नागर विमानन राज्य मंत्री

पिछले 4 साल में 181 पायलटों की अल्कोहल जांच पॉजिटिव पाई गई: नागर विमानन राज्य मंत्री

नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को बताया कि 2015-2018 के दौरान 181 पायलटों की अल्कोहल की जांच सकारात्मक पाई गई।

<p>Representative Image</p>- India TV Hindi
Representative Image

नई दिल्ली: नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को बताया कि 2015-2018 के दौरान 181 पायलटों की अल्कोहल की जांच सकारात्मक पाई गई।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2015 में 43 पायलटों की जांच सकारात्मक पाई गई तो 2016 में यह संख्या 44 रही।

मंत्री ने बताया कि 2017 में 45 और 2018 (नवंबर तक) 49 पायलटों की अल्कोहल की जांच सकारात्मक पाई गई।

 

Latest India News