1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के एटा में बस-ट्रक की टक्कर, 19 की मौत

यूपी के एटा में बस-ट्रक की टक्कर, 19 की मौत

एटा: एटा में जीटी रोड पर गांव हरचंदपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यूपी के एटा में बस-ट्रक...- India TV Hindi
यूपी के एटा में बस-ट्रक की टक्कर, 19 की मौत

एटा: एटा में जीटी रोड पर गांव हरचंदपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार घटना एआरटीओ की गाड़ी द्वारा तार लदे ट्रक को दौड़ाने से हुई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में अधिकांश महिलाएं थीं, जो कलश विसर्जन के लिए जा रही थीं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया।
 
बताया जा रहा है कि एटा की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP 82 U 9644 ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। 
 
इसके बाद ट्रैक्टर में सवार ग्रामीण ट्रक के नीचे दब गए। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई।
 
मृतकों में आठ बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चीख पुकार सुन दौड़े आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 
मुख्यमंत्री की तरफ से मृतकों के घऱवालों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है।

Latest India News