1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुवाहाटी के फैंसी बाजार इलाके में दो बम विस्फोट, 4 घायल

गुवाहाटी के फैंसी बाजार इलाके में दो बम विस्फोट, 4 घायल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुवाहाटी के व्यावसायिक केंद्र फैंसी बाज़ार इलाके में आज लगातार दो बम विस्फोट हुए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। ब्लास्ट में घायल लोगों को नज़दीक के अस्पताल में भर्ती

2 bomb blast in Fancy Bazar area of Guwahati 3 injured- India TV Hindi
2 bomb blast in Fancy Bazar area of Guwahati 3 injured

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुवाहाटी के व्यावसायिक केंद्र फैंसी बाज़ार इलाके में आज लगातार दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। ब्लास्ट में घायल लोगों को नज़दीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जाता है कि बम एक मंदिर पास कूड़ेदान में रखे गए थे। विस्फोट में देसी बमों का इस्तेमाल किया गया था। शनिवार का दिन होने की वजह से बाज़ार में आज काफी भीड़भाड़ थी।

फैंसी बाज़ार इलाका गुवाहाटी के सबसे लोकप्रिय व्यावसायिक केंद्रों में से एक माना जाता है और यहां पर हिंदी भाषी लोगों की संख्या काफी है। ये विस्फोट ऐसे वक्त में हुए हैं, जब अगले साल यहां चुनाव होने वाले हैं। इन बम धमाकों के पीछे एक उलफा गुट का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है, जो केंद्र और असम सरकार के साथ बातचीत का विरोध करता रहा है।

गुवाहाटी पुलिस आयुक्त मुकेश अग्रवाल ने कहा, "विस्फोट की तीव्रता नहीं दर्शाती कि यह ग्रेनेड या उच्च क्षमता वाले बम से किया गया होगा। अगर यह ग्रेनेड या बम होता तो नुकसान इससे ज्यादा होता।" अग्रवाल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो विस्फोट हुए थे। अग्रवाल ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और विस्फोटकों की सही प्रकृति का पता लगाने के लिए हमने फोरेंसिक टीमों को बुलाया है।"

Latest India News