1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कठुआ में अचानक आई बाढ़ में 2 इंजीनियर बहे, एक को बचाया गया

J&K: कठुआ में अचानक आई बाढ़ में 2 इंजीनियर बहे, एक को बचाया गया

जम्मू: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले की एक नदी में अचानक आई बाढ़ में एक निजी निर्माण कंपनी के दो इंजीनियर बह गये और उनमें से एक को बचा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आज

kathua flood- India TV Hindi
kathua flood

जम्मू: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले की एक नदी में अचानक आई बाढ़ में एक निजी निर्माण कंपनी के दो इंजीनियर बह गये और उनमें से एक को बचा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि नरेश गुप्ता और राजू शाह जब कल शाम को कठुआ जिले के बेनी नाले में एक निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर रहे थे तब अचानक आई बाढ़ उन्हें बहा ले गई थी।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बहने के बाद गुप्ता ने एक पेड़ को पकड़ लिया था और उन्हें बचा लिया गया जबकि दूसरे इंजीनियर की तलाश की जा रही है।

Latest India News