1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आग की दो घटनाएं, सैंकड़ों बेघर, दुकानें ख़ाक

दिल्ली में आग की दो घटनाएं, सैंकड़ों बेघर, दुकानें ख़ाक

दिल्ली में सोमवार को आग की दो घटनाएं हुई जिसमें सैंकड़ो लोग बेघर हो गए और दुकानें जलकर ख़ाक हो गईं। सदर बाज़ार में आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर ख़ाक़ हो गई हैं और

Delhi fire- India TV Hindi
Delhi fire

दिल्ली में सोमवार को आग की दो घटनाएं हुई जिसमें सैंकड़ो लोग बेघर हो गए और दुकानें जलकर ख़ाक हो गईं। सदर बाज़ार में आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर ख़ाक़ हो गई हैं और 700 लोग बेघर हो गए।  बताया जा रहा है कि  रेलवे ट्रैक के पास मौजूद झुग्गियों में सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई। दूसरी घटना जाम मस्जिद के मीना बाजार के पास बने तिब्बतन मार्किट की है जहां आग लगने से करीब 100 से ज्यादा दुकाने जलकर खाक हो गई। 

सदर बाज़ार में आग ने चंद मिनटों में ही पूरी बस्ती को कब्ज़े में ले लिया। भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। संकरा इलाका होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की 2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। 

जानकारी के मुताबिक 1 बजे के आसपास फायर विभाग को तिब्बती मार्किट में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर की 14 गाड़ियां मौके पर पहुच आग पर काबू पाने में जुट गई पर आग इतनी भयानक थी कि उसने कुछ मिनटों में वहा बनी सारी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक ये गर्म कपड़ों का अस्थाई मार्किट है जो की 3 से 4 महीने के किए यहाँ लगाया जाता है और तिब्बत से आए लोग यहाँ व्यापार करते हैं। आग की चपेट में आने से लोगो का लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। अभी आग लगने के कारणों का पता नही चल आया है पर शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉट सर्किट मानी जा रही है। 

Latest India News