A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में विमान दुर्घटना, दो प्रशिक्षु पायलटों की मौत

तेलंगाना में विमान दुर्घटना, दो प्रशिक्षु पायलटों की मौत

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में रविवार को एक खेत में विमान दुर्घटना में एक महिला समेत दो प्रशिक्षु पायलटों की मौत हो गयी।

Plane crash- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Plane crash

हैदराबाद। विकाराबाद जिले में रविवार को एक खेत में विमान दुर्घटना में एक महिला समेत दो प्रशिक्षु पायलटों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के बंटवारम मंडल में हुई जिसमें दो पायलटों की मौत हो गयी। एक ग्रामीण ने बताया कि जब प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। उन्होंने बताया कि विमान शहर के एक निजी विमान प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित था।

Latest India News