A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

2 Militant killed in jammu kashmir Baramulla operation- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE 2 Militant killed in jammu kashmir Baramulla operation

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बारामुला जिले के करीरी क्षेत्र में वनिगाम पाईन में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।

Latest India News