1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली फिर शर्मसार, 2 मासूमों के साथ हुआ गैंगरेप

दिल्ली फिर शर्मसार, 2 मासूमों के साथ हुआ गैंगरेप

नई दिल्ली: दिल्ली के 2 अलग-अलग इलाकों से छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दिल्ली के नांगलोई में ढ़ाई साल की बच्ची से बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर गैंगरेप किया।

दिल्ली फिर हुई...- India TV Hindi
दिल्ली फिर हुई शर्मसार, 2 मासूमों के साथ हुआ गैंगरेप

नई दिल्ली: दिल्ली के 2 अलग-अलग इलाकों से छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दिल्ली के नांगलोई में ढ़ाई साल की बच्ची से बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद बच्ची घर के पास पार्क में खून से लथपथ मिली थी। पीड़ित बच्ची संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि IPC और POCSO कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

आनंद विहार में 5 साल की बच्ची से गैंगरेप

तीन लोगों ने नशे में कल शाम दिल्ली के आनंद विहार में भी 5 साल की बच्ची से गैंगरेप किया। घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की जमकर हुई पिटाई। पीड़ित बच्ची को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी प्रकाश, रेवती और सीताराम को पकड़ लिया। आरोपियों की पिटाई करने के बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

केजरीवाल ने कहा, PM बताएं की LG और कमिश्नर क्या कर रहे हैं?

2 मासूमों से रेप पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को घेरते हुए कहा है कि, दिल्ली पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने में फेल रही है। वो अपराध नहीं रोक पा रही है। केजरीवाल ने PM मोदी के साथ LG नजीब जंग पर भी हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि, PM बताएं की LG और कमिश्नर क्या कर रहे हैं?

गैंगरेप की शिकार बच्ची से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मिलने पहुंची। उन्होंने कहा, ढ़ाई साल की बच्ची की हालत देखी नहीं गई। वे इस मामले में सीएम केजरीवाल, दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री से मिलेंगी।

दिल्ली में बीती रात ढाई साल की बच्ची से रेप के मामले में पीड़ित बच्ची का हालचाल जानने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल आई। स्वाति बच्ची से मिली तो बाहर आकर कहा कि, बच्ची की हालत उससे देखि नहीं गई। बच्ची की ब्लीडिंग रुक नहीं रही और बुरी तरह से ढाई साल की बच्ची को दरिंदो ने नोचा है।

Latest India News