1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में 2 नाबालिग बहनों के साथ 15 लोगों ने किया दुष्कर्म

बिहार में 2 नाबालिग बहनों के साथ 15 लोगों ने किया दुष्कर्म

सासाराम: बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को बंधक बना कर उसकी दो नाबालिग बहनों के साथ 15 लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने में आया है।

2 नाबालिग बहनों के साथ 15...- India TV Hindi
2 नाबालिग बहनों के साथ 15 लोगों ने किया दुष्कर्म

सासाराम: बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को बंधक बना कर उसकी दो नाबालिग बहनों के साथ 15 लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने में आया है।

पुलिस के अनुसार, सासाराम के बौलिया रोड मुहल्ला निवासी युवक के पास रिश्ते की दो बहनें रहने आई थीं। वे सभी बुधवार को ताराचंडी मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं। लौटने के क्रम में सभी लोग चंदन शहीद पहाड़ी के पास घूमने गए, जहां पहले से मौजूद 15 लड़कों ने भाई को बंधक बना लिया तथा दोनों लड़कियों के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने युवक छोड़ दिया। युवक ने भागकर देर शाम इसकी जानकारी अपने परिजनों तथा स्थानीय लोगों को दी।

सासाराम नगर थाना प्रभारी पवन कुमार ने गुरुवार को बताया कि दोनों लड़कियों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरियों के बयान के आधार पर नगर थाना में सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पीड़िता छठी और सातवीं कक्षा की छात्राएं हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों लड़कियां आपस में ममेरी और फुफेरी बहनें हैं, जिनमें एक बक्सर की और दूसरी रोहतास जिले के करगहर की रहने वाली है।

Latest India News