1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंजीनियर के घर एंटी करप्शन ब्रांच का छापा, मिले 20 करोड़

इंजीनियर के घर एंटी करप्शन ब्रांच का छापा, मिले 20 करोड़

कोलकाता: कोलकाता के हावड़ा शहर में ‘यादव सिंह’ सरीखे एक इंजीनियर के घर छापेमारी के दौरान इतना पैसा मिला कि एंटी करप्शन ब्रांच के ऑफिसर बरामद हुई राशि को रात भर गिनते रहे। हैरानी की

बाथरूम के टॉयल्स और...- India TV Hindi
बाथरूम के टॉयल्स और सोफे में इंजीनियर ने छुपाए करोड़ों

कोलकाता: कोलकाता के हावड़ा शहर में ‘यादव सिंह’ सरीखे एक इंजीनियर के घर छापेमारी के दौरान इतना पैसा मिला कि एंटी करप्शन ब्रांच के ऑफिसर बरामद हुई राशि को रात भर गिनते रहे। हैरानी की बात यह रही छापेमारी करने वाली टीम को छुपे हुए पैसे को खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस इंजीनियर ने अपने घर को सोफों, बाथरूम के टॉयल्स और फर्श पर लगे टायल्स में पैसे को छुपा कर रखा था। सीन कुछ वैसा ही था जैसा कि आपने फिल्म स्पेशल-26 में देखा था।

जानकारी के मुताबिक इंजीनियर प्रणव अधिकारी के घर पर जब छापा मारा गया तो छापेमारी करने वाली टीम को मकान के हर कोने, बाथरूम के टाइल्स, पानी की टंकी, फर्श पर लगे टाइल्स के नीचे, सिस्टर्न के अंदर, सोफे के अंदर बहुत बड़ी मात्रा में हजार हजार के नोटों के बंडल मिले। सब असिस्टेंट इंजीनियर प्रणब अधिकारी के घर से कुल 20 करोड़ सात लाख रुपए बरामद किए गए। वो शहर में बिल्डिंग प्लान्स को अप्रूवल दिलाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के एक इंजीनियर यादव सिंह के घर से भी भारी भरकम राशि बरामद हुई थी। छापेमारी के दौरान उनके घर से 10 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी।

Latest India News